लखीमपुरखीरी, मई 4 -- निघासन। कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ी गांव के एक व्यक्ति ने झंडी चौकी पुलिस के खिलाफ अभद्रता और पैसे लेने शिकायत एसपी से की है। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान की गई शिकायत में इस व्यक्ति ने पुलिस पर उसे पीटने, रिपोर्ट दर्ज न करने और फिर उसे छोड़ने की एवज में बीस हजार रुपए ले लेने का आरोप लगाया है। पचपेड़ी गांव के मुसाहिद रजा ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को शिकायत देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को बंधे की तरफ जाते समय गांव के ही अमरुद्दीन ने उसे अपशब्द कहे और हमला करने का प्रयास किया। उसने झंडी चौकी जाकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसको ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मुसाहिद रजा का आरोप है कि 23 अप्रैल को चौकी पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और काफी पिटाई की। इसके बाद सुलह का दबाव बनाया। आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.