नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता व लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्र देव सिंह के तीन कातिलों को मंगलवार दोपहर सीबीआई कोर्ट ने हत्या और साजिश में तीनों कातिलों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर जुर्माना भी लगाया है। कातिलों में शूटर विक्रम यादव उर्फ कालिया उसके साथी पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार यादव उर्फ मुन्ना है। इसके साथ ही तीनों पर जुर्माना भी लगाया है। सजा सीबीआई-दो के विशेष न्यायाधीश वायु नंदन मिश्रा ने सुनाई।30 जून को कोर्ट ने तीनों को दोष सिद्ध किया था। 24 साल बाद इंद्र देव की हत्या में शूटर विक्रम यादव उर्फ कालिया उसके साथी पन्ना सिंह और ब्रजेश कुमार यादव उर्फ मुन्ना को कोर्ट ने सजा सुनाई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष अभियोजन अधिकारी केपी सिंह ने साक्ष्य प्रस्तुत...