कानपुर, जनवरी 31 -- चकेरी, संवाददाता। पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को चकेरी थाने समेत रामादेवी चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में साइबर डेस्क, सीसीटीएनएस समेत अभिलेखों को देखा और लंबित विवेचनाओं को समाप्त करने व महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रामादेवी चौराहे का निरीक्षण कर जाम की समस्या को हल करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल सबसे पहले चकेरी थाने पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय और थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने अभिलेखों, लंबित प्रकरणों व साइबर शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने की बात पर जोर दिया। इसके ब...