कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- कौशाम्बी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद करीब एक बजे मनौरी पहुंचे। रास्ता न होने पर वह अपने वाहन से उतरे तो उनको स्थानीय दो युवकों ने आवाज देकर रोक लिया। पटाखा फैक्ट्री के मालिक नौशाद की पूरी करतूत बता दी। अपर पुलिस आयुक्त ने युवाओं को आश्वासन दिया कि त्वरित कार्रवाई होगी।अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा रेलवे ओवरब्रिज होते ही जैसे ही वह दुर्घटनास्थल की ओर बढ़े, भीड़ अधिक होने के कारण उनका वाहन फंस गया। रास्ते में जलभराव से कुछ दूरी पर फायर ब्रिगेड भी फंसा था। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट: गुस्साई भीड़ ने फैक्ट्री मालिक के घर बोला हमला, पीछे के दरवाजे से भागा परिवार नतीजतन उन्हें अपनी टीम के साथ पैदल ही जाना पड़ा। करीब सौ मीटर की दूरी पर दो ...