गोड्डा, मई 10 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गोड्डा पुलिस अब पूरी तरह कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर जिलेभर में विशेष सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष चेतावनी संकेत लगाए गए ताकि वाहन चालकों को पहले से सतर्क किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

विशेष चेतावनी संकेत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी को देखते हुए समय-समय पर अभियान चलाया जाता रहा है, लेकिन विधि व्यवस्था एवं अन्य ड्यूटी के कारण हर जगह लगातार निगरानी संभव नहीं हो पाती। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों ...