बक्सर, दिसम्बर 12 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने शुक्रवार को टाउन थाना में जनता दरबार लगाया। इस बीच उन्होंने सभी फरियादियों की समस्या सुनी और मातहतों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में जमीन विवाद, महिला उत्पीड़न, मारपीट, गुमशुदगी से संबंधित आवेदन आए। इनमें से कुछ मामलों को कप्तान ने अपनी मॉनीटरिंग में रखा। अन्य मामलों को संबंधित पुलिस अफसरों के हवाले कर दिया। जनता दरबार के लिए टाउन थाना में पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...