रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर। कानून-व्यवस्था और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और आरएएफ के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। इस मौके पर सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यह फ्लैग मार्च संवेदनशील क्षेत्रों से निकाला गया है। जहां हंगामे और विवाद की ज्यादा संभावना होती है। उन्होंने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स पांच दिनों के लिए रुद्रपुर आई हुई है और मंगलवार को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च के बाद अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह के मार्च आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, फ्लैग मार्...