सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सरसावा। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को बिना वैध प्रपत्रों के पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर हरियाणा की ओर से आ रही रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्राली के चालकों से पूछताछ की तथा जरूरी कागजात दिखाने को कहा, जो नहीं दिखा पाए, इसी के चलते दोनों रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को टीम ने नियम अनुसार सीज कर दिया। दोनों ट्रैक्टर ट्राली के सीज होने के बाद अवैध खनन कर रहे लोगों में खलबली मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.