आदित्यपुर, मई 8 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा पंचायत भवन में पुलिस और स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, डायन प्रथा और बच्चा चोरी के अफवाह के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी। कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। कानून को अपने हाथों में न लें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। पुलिस को अपना दोस्त समझें। बैठक के दौरान ग्रामीणों की कई समस्याओं का समाधान किया गया। मौके पर मुखिया वरुण सिंह,अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...