पुलिस और ग्रामीणों ने किया नशा मुक्ति जागरुकता अभियान का आयोजन
रामगढ़, जून 2 -- केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से सोमवार को क्षेत्र के केदला नौ नंबर और लईयो चौक में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से इसके सेवन व खरीद-बिक्री से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने नशे का कारोबार और सेवन करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र तथा देश को नशा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- समाज को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.