रांची, जुलाई 13 -- रांची। होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में सोमवार को झारखंड पुलिस और एनआईए के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजयालक्ष्मी ने इसका उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं के सुव्यवस्थित अनुसंधान को मजबूत करना है। प्रशिक्षण में एटीएस सहित विभिन्न इकाइयों के 45 पुलिस अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर एनआईए एसपी साकरिका नाथ भी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...