रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- दिनेशपुर, संवाददाता। एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो भाइयों को 131 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय और थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को नेताजी नगर स्थित गोल्डन स्टेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर 131 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जयनगर गांव संख्या तीन निवासी संतोष सिंह और पंकज सिंह पुत्रगण राम आसरे बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.