बहराइच, अगस्त 8 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच के नानपारा में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने पहुंची पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। सरयू नहर की पटरी पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उसके चार साथियों को भी दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस, कार, चोरी के बिजली तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात चोरों ने नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार काटकर चोरी किए थे। मामले में थाना नानपारा में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थीं। शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक नानपारा और एसओजी की संयुक्त टी...