पुलिस उपायुक्त यातायात ने आईटीएमएस का किया निरीक्षण
गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। पुलिस उपायुक्त यातायात ने मंगलवार को एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में निर्देश दिए। शहर में एक फरवरी से आईटीएमएस लागू है। 41 चौराहों को यातायात सिग्नल और कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जा रहा है। मगर शहर में जेब्रा कॉसिंग नहीं होने से लाल बत्ती उल्लंघन समेत कई उल्लंघनों के चालान नहीं हो पा रहे हैं। रोजाना 50 हजार से अधिक उल्लंघन पर भी दो से तीन फीसदी ही चालान किए जा रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने पिछले सप्ताह इन खामियों को उठाते हुए लगातार तीन दिन खबरें प्रकाशित की थीं।पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन ने कहा था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.