मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- लालगंज। क्षेत्र के गंगासायर कला निवासी सुधाकर द्विवेदी पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्हें पदोन्नत किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। सुधाकर द्विवेदी के घर पर पहुंच कर उनके पिता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी से मुलाकात कर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधान शिव बहाल,राकेश दुबे, रामचंद्र यादव, धनु पटेल, प्रदीप कुमार यादव, शिवजोर पाल, सुरेंद्र दुबे, दिनेश गिरी, प्रभाकर दुबे, अरविंद कुमार दुबे व संतोष जायसवाल आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...