पलामू, जनवरी 3 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम कर सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्अर अनिल सिंह को विदाई दी गई। पाटन अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर अनिल सिंह, 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। समारोह में बीडीओ अमित झा ने कहा कि सेवानिवृत्त, सेवा काल का एक आयाम है। सभी इस दौर से गुजरना होता है। बेदाग सेवानिवृति बहुत खूबसूरत पल है। पाटन के थाना प्रभारी पाटन शशिशेखर पांडेय ने कहा सेवानिवृत इंस्पेक्अर अनिल सिंह के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वहीं अनिल सिंह ने कहा कि सबके सहयोग से ही यह अवसर मिल पाता है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.