बुलंदशहर, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का परिणाम घोषित कर दिया। पुलिस इंस्पेक्टर, कानूनगो की बेटी एसडीएम बनी हैं। पंक्चर और चाय की दुकाने करने वाले की बेटी भी पीसीएस अफसर बनीं हैं। परिणाम आने के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जिले के पांच मेधावियों ने अपनी प्रतिभा और कड़े परिश्रम का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों में बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेधा का परचम फहराया है प्रशासनिक सेवा में पहले से कार्यरत अधिकारियों ने भी अपनी रैंक सुधार कर जिले का मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद चयनितों के आवास पर जश्न का माहौल है और देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ढोल नगाड़ों पर लोग जमकर थिरके ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। ---पु...