फिरोजाबाद, जून 4 -- फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में 8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए फिरोजाबाद जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। यह भी पढ़ें- यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बने तो संपत्ति कुर्क हो...