मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा की गई। ओर से 8,9 एवं 10 जून को होने वाली पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन वातावारण में सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया। साथ ही चेतायाकि किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक राजपत्रित अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक,सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी पुलिस, परीक्षा केन्द्र कन्ट्रोल रूप प्रभारी, जनपदी...