पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा : एसपी ग्रामीण ने लिया जायजा
बुलंदशहर, जून 6 -- पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने शनिवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज और गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन जांच, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा : एसपी ग्रामीण ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.