आगरा, जून 20 -- शहर के प्रमुख मार्गों पर शुक्रवार की रात पुलिस गायब थी। पुलिस आयुक्त ने खुद यह हकीकत देखी। हैरानी की बात यह है कि शहरी क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी होनी चाहिए। पुलिस दिख नहीं रही थी। वहीं, देहात में पुलिस सड़कों पर मिली। पुलिस आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताई है। उन मार्गों के नाम भी बताए जहां एक सिपाही तक नजर नहीं आ रहा था। रात करीब 11 बजे पुलिस आयुक्त दीपक कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। कलक्ट्रेट तिराहा, मारुति एस्टेट, बोदला सहित कई मार्गों पर घूमे। उन्हें एक भी जगह पुलिस नजर नहीं आई। इसके विपरीत देहात में अछनेरा में पुलिस दिखी। पुलिस सड़क पर थी। यह देख पुलिस आयुक्त हैरान रह गए। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। अधीनस्थों से पूछा कि रात को पुलिस कहां थी। सड़क पर पुलिस की मौजूदगी जनता को दिखनी चाहिए। रात होने का मतलब य...