गाजीपुर, जनवरी 5 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह क्षेत्र के तेजपुरा गांव में सोमवार को किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वाराणसी परिक्षेत्र पीयूष मोर्डिया ने किसानों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अराजक या असामाजिक तत्वों की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस आम आदमी की सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अजय शंकर सिंह, आईसीएएस, प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक, गृह मंत्रालय भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र को "वन स्टॉप शॉप" बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद की खपत कम क...