जहानाबाद, अप्रैल 16 -- एसपी ने पाली थाना में लंबित कांडों और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा की तथा उपस्थित लोगों से लिया फीडबैक काको, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने गुरुवार को पाली थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण तथा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित आपराधिक कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं से मामलों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी कांडों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। निरीक्षण के क्रम में थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने...