नोएडा, जनवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में पुलिस ने घटना की जांच रिपोर्ट गुरुवार को तैयार कर ली। एसआईटी को शुक्रवार को इसे सौंपा जाएगा। एसआईटी को शनिवार तक अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजनी है। इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की है। इसमें घटना के समय से लेकर गड्ढे से कार को बाहर निकालने तक की जानकारी शामिल की गई है। पुलिस को किस समय, इस घटना की जानकारी मिली, सबसे पहले घटनास्थल पर कौन पहुंचा। पुलिस की पीआरवी, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग की टीम कितने बजे पहुंची। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कितने बजे पहुंची। इसके बाद कितने बजे शव बाहर निकाला गया। इंजीनियर को बचाने के लिए क्या प्रयास किए गए। इसके बाद कब को कार बाहर निकाला गया, यह पूरा विवरण जांच रिपोर्ट में ...