अररिया, मई 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पुलिस अवसर निरीक्षक अर्थात एसआई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 27 मई को राज्य के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। पहला पाली की परीक्षा सुबह दस से बारह बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पहली पाली के लिए सुबह साढ़ नौ बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर दो बजे ही दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...