पूर्णिया, मई 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए 27 मई को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 3751 अभ्यार्थी भाग लेगें। पूर्णिया सदर स्थित सात परीक्षाकेन्द्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन की तैयारी जिला प्रशासन की पूरी हो चुकी है। प्रथम पाली में सामान्य हिंदी की परीक्षा की अवधि 10 बजे पूर्वाह्न से 12 बजे मध्यान्ह तक निर्धारित है। वहीं अभ्यर्थियों का परीक्षाकेन्द्र पर रिपोर्टिंग टाइम 8 बजकर 30 मिनट पूर्वाह्न से निर्धारित है। वहीं द्वितीय पाली में समान्य अध्ययन की परीक्षा 2 बजकर 30 मिनट अपराह्न से 4 बजकर 30 मिनट अपराह्न तक निर्धारित है। दूसरी पाली में अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम एक बजे अपराह्न से निश्चित है। यह भी पढ...