जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर दो युवकों पर हुए जानलेवा हमले और हिमांशु की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन के प्रमुख मनोज मिश्रा की शिकायत स्वीकार करते हुए डायरी संख्या 15568/IN/2026 जारी की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस की मौजूदगी में अपराधियों ने पुलिस वाहन से दोनों युवकों को खींचकर हमला किया, जिसमें हिमांशु की मौत हो गई जबकि प्रत्यूष घायल है। शिकायत में इसे संविधान के अनुच्छेद-21 का उल्लंघन बताते हुए स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच, दोषी हमलावरों के साथ कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड: काउंटर केस दर्ज करने की तैयारी साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये...