बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- पुलिस अभिरक्षा में एमबीबीएस की परीक्षा देने पहुंचा नीट सॉल्वर गैंग का आरोपी कोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा में लखीसराय जेल से छात्र को लाया गया पावापुरी बीमिम्स आने-जाने और पुलिस सुरक्षा पर होने वाला पूरा खर्च भी आरोपी से ही वसूला जाएगा पावापुरी, निज संवाददाता।

परीक्षा देने के लिए अदालत से अनुमति नीट सॉल्वर गैंग मामले में गिरफ्तार और लखीसराय मंडल कारा में बंद एमबीबीएस के छात्र रंजीत कुमार ने सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दी। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स), पावापुरी के 2022 बैच के छात्र रंजीत को लखीसराय न्यायालय के आदेश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्र लाया गया। परीक्षा समाप्ति के बाद पुलिस उसे पुनः अपनी अभिरक्षा में लखीसराय जेल ले गई।

अभाव सुरक्षा और यात्रा का खर्च जानकारी के अनुसा...