नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- जयपुर में अब अपने इलाके के पुलिस अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर पता करने के लिए थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस मोबाइल निकालिए, QR कोड स्कैन कीजिए और बीट पुलिस अधिकारी से लेकर DCP तक की जानकारी आपके सामने होगी। जयपुर पुलिस ने आमजन को पुलिस से सीधे जोड़ने के लिए 'अपनी बीट पुलिस को जानें' (Know Your Police Beat) पहल शुरू की है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने गुरुवार को इस व्यवस्था का लोकार्पण किया। इसकी शुरुआत मानसरोवर थाना क्षेत्र से की जा रही है। इसके बाद पूरे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में चरणबद्ध तरीके से जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे।अब एक स्कैन में खुलेगी पुलिस अधिकारियों की पूरी कुंडली अक्सर लोगों को अपने इलाके के बीट अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर या संबंधित थाने का संपर्क नंबर पता नहीं होता। किसी समस्या या श...