पुलिस अफसरों ने सीखा फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य जुटाने के तरीका
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पुलिस ऑफिस सभागार में विधि विज्ञान एवं डिजिटल फोरेंसिक्स के विभिन्न विषयों से संबंधित विशेष प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय सत्र का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, आईपीएस अंकित सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में पुलिस अधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं को डिजिटल साक्ष्य के सुरक्षित अधिग्रहण, संरक्षण एवं वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सत्र का मुख्य उद्देश्य पुलिस जांच में डिजिटल साक्ष्यों के महत्व को समझाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं प्रमाणिक तरीके से प्राप्त करने की व्यावहारिक प्रक्रिया से अधिकारियों को अवगत कराना था। सत्र के दौरान विशेषज्ञ सुयश भारती ने फोरेंसिक इमेजिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.