बलिया, मार्च 23 -- बलिया। शासन की ओर से चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज पांच (द्वितीय चरण) अभियान के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ओर से बाइक रैली निकाली गयी। पुलिस लाइन से एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर और एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, महिला सुरक्षा की जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, कलक्ट्रेट, वीर लोरिक स्टेडियम तिराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। बाइक रैली में पोस्टर के जरिये आपातकालीन नंम्बरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारें में जानकारी दी गयी। इस मौके पर सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र, सीओ सदर राकेश कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.