नवादा, फरवरी 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विभिन्न संस्थानों की तरह पुलिस विभाग में भी पेपरलेस (कागज रहित) कार्य प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस कार्यालय में ई-ऑफिस प्लेटफार्म की पुलिस पदाधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग दी गयी। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक कॉम्युनिकेशन के माध्यम से पत्राचार करने के तरीकों की जानकारी दी गयी, ताकि कागजी बंडलों के बोझ से पुलिस पदाधिकारियों को निजाज दिलायी जा सके। नवादा के एसपी अभिनव धीमान की उपस्थिति में पटना पुलिस मुख्यालय से आई आईटी ऑफिस की दो सदस्यीय टीम द्वारा करीब छह घंटे के प्रशिक्षण के दौरान पूरी प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इसके तहत मुख्य रूप से तीन माध्यमों की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को पहले चरण में दी गयी। इनमें बाहर से आने वाले डाक, बाहर भेजे जाने वाले पत्र व बाहर से आ...