मऊ, अप्रैल 19 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बहरवार मठिया गांव निवासिनी मीनू देवी पत्नी सोनू गिरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। बताया कि विगत गुरुवार को उसके हिस्से में मिले पैतृक घर को उसके जेठ राजकुमार गिरि एवं जेठानी सुनीता गिरी ने दरवाजा तोड़ उसमें रखा सामान तोड़ दिया एवं कुछ सामान लूट लिया। मना करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आहत मीनू देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर इस मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला को पीटा, छह पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...