संतकबीरनगर, मई 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- एसपी ने परखी सबसे पहले पहुंचने वाले चीता की चुश्ती यह भी पढ़ें- पुलिस ...