मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक इलामारनजी की अध्यक्षता में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते कहा कि महिला पुलिस कर्मियों ने अपनी पराक्रम और कुशलता से नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा समेत सभी महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...