हजारीबाग, अप्रैल 28 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय में बड़कागांव पुलिस अनुमंडलीय स्तरीय लंबित केसों का रिव्यू किया । जिसमें नक्सल केस, संगठित आपराधिक गिरोह केस, रंगदारी ,धमकी ,अपहरण ,महिला उत्पीड़न ,दहेज हत्या, महिला छेड़खानी, बाल अपराध, एसटी- एसी,नन बैंकिंग जैसे संबंधित केसों का विस्तृत रिव्यू किया गया। तकरीबन चार घंटे तक मामलों का रिव्यू किया। जिसमें लगभग 300 केस का रिव्यू किया गया। केस से संबंधित एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड को त्वरित निष्पादन , बिंदुवार विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। कांड की गंभीरता एवं सामाजिक दृष्टिकोण रखना अनुसंधानकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी होगी इस पर विशेष जोर दिया गया।वहीं यह भी पढ़ें- एसडीपीओ ने की थाने में लंबित कांडों की समीक्षा एसपी...