जहानाबाद, अप्रैल 3 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहन के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में 150 महिला बैरक के निर्माण कार्य का स्थलीय परीक्षण कर उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। पालना घर के लिए निर्धारित स्थल का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन स्थित खाली आवासों का निरीक्षण कर उनके समुचित उपयोग एवं रख-रखाव पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस क्लब का भी निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, आवासीय सुविधाओं तथा कल्याणकारी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। फोटो- 03 अप्रैल जेहाना- 21 कैप्शन- शहर स्थित पुलिस...