मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत जिले के चार थानाध्यक्षों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। पुलिस अधीक्षक ने घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह को नए शहर कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपा। वहीं, कोपागंज थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय को घोसी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, रामपुर थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह को कोपागंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। साथ ही साथ उप निरीक्षक सुनील कुमार सरोज को रामपुर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह का स्थानान्तरण गाजीपुर जिले के लिए किया गया है। शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह लगभग तीन वर्षों तक मऊ नगर कोतवाल के पद पर कार्य थे।

हिंदी हिन...