बस्ती, मई 9 -- बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन बस्ती का निरीक्षण किया। साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों का टर्नआउट को चेक किया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ पुलिस लाइन प्रदीप त्रिपाठी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन में स्थापित शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक और नवनिर्मित बैरक भवनों की स्थिति देखी। इस दौरान एसपी ने अर्दली रूम करते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह पुलिस लाइन पहुंचे एसपी ने कर्मियों का चेक किया टर्नआउट,...