सराईकेला, जून 1 -- सरायकेला । जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी के जारी ताजा आदेश के अनुसार, जिले के 27 सीसीटीएनएस ऑपरेटरों का स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति किया गया है। जारी आधिकारिक आदेश के तहत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके पूर्व प्रतिनियुक्ति स्थल से स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सभी कर्मियों को जिले के विभिन्न नए थानों और ओपी में पदस्थापित किया गया है। इनका हुआ तबादला: कौन कहॉ था और कहॉ भेजा गया

स्थानांतरण की सूची देवव्रत महतो को आदित्यपुर थाना से कुचाई थाना, मनोजित कु० हेम्ब्रम को आदित्यपुर से सरायकेला थाना, भगवत महतो को आदित्यपुर से चौका थाना तथा लाल कमल महतो को आरआईटी थाना से कांड्रा थाना भेज...