हजारीबाग, अप्रैल 2 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुम्भा गांव में सामने आए बच्ची की हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस घटना को लेकर लगातार आंदोलन और आक्रोश जारी था, उसके खुलासे के बाद जो सच्चाई सामने आई है, उसने हर किसी को हतप्रभ कर दिया है। यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता पर गहरा धब्बा बनकर उभरा है।किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता टोनी जैन ने इस मामले पर गहरी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस प्रशासन ने इस जटिल और गुमराह कर देने वाले मामले को सुलझाया है, वह सराहनीय है।टोनी जैन ने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए चेतावनी है। अब समय आ गया है कि समाज जागरूक हो, अंधविश्वास से दूर रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाए। उन्होंने मांग ...