चतरा, मई 22 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नैथानी बुधवार देर शाम को पहली बार प्रतापपुर थाना पहुंचे और थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित सर्किल इंस्पेक्टर थाना प्रभारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद एसपी घोरीघाट पुलिस पिकेट पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की को बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों गस्त में तेजी लाने और इलाके में अमन चैन बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नैथानी चतरा में पोस्टिंग होने के बाद पहली बार कुंदा थाना प्रतापपुर थाना एवं घोरीघाट पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया।फोटो 21 मई चतरा 1- निरीक्षण करने प्रतापपुर पहुंचे एसपी अनिमेष नैथानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...