मैनपुरी, जून 11 -- तहसील के एक अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। एसडीएम की सूझबूझ और मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिससे पिछले कई दिनों से परेशान वादकारी जनता ने बड़ी राहत की सांस ली है। बीती 28 मई को नगर के जीटी रोड चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता गौरव शाक्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। इस घटना से आक्रोशित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने 12 जून तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी थी। यह भी पढ़ें- पुलिस-अधिवक्ता विवाद हुआ खत्म तो हड़ताल ली वापस कार्य बहिष्कार के कारण तहसील में आने वाले दूर-दराज के फरियादियों और वादकारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को देखते हुए एसडीएम नीरज ...