लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ,संवाददाता। राजधानी के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एलडीए कॉलोनी, सेक्टर सी-1 निवासी अनुज गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए अनुज गुप्ता को यह कहकर भयभीत किया कि उनके विरुद्ध एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस धमकी से पीड़ित को मानसिक रूप से इतना भयग्रस्त हो गया कि सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ हो गए। गिरफ्तारी के भय से घबराए अनुज गुप्ता ने कानूनी कार्यवाही से बचने की आस में आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर 96 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। रकम भेजने के बाद जब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने तत्काल कृष्णा नगर थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.