सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के पहल पर शनिवार को पुलिस लाइन में शांति मेडिकल सेंटर बीरू हॉस्पिटल के सहयोग से पुलिस अधिकारियों कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। एसएमसी बीरू के चिकित्सकों के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार और ट्रॉमा ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा बताया गया कि सर्पदंश सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ित को तुरंत क्या-क्या सपोर्ट किया जा सकता है। मौके पर एसबीएमसी बीरु की पूरी टीम उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...