मोतिहारी, जून 27 -- मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आशिष तिवारी पर पिपराकोठी थाना व हरपुर थाना में तैनाती के दौरान किए गए अनुशासनहीनता को लेकर विभागीय कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि आशिष तिवारी आरोप पत्रित है। उसपर न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। हरपुर थाना में भी आशिष तिवारी 7 जनवरी 2023 की रात ड्यूटी के दौरान उसने कथित रूप से सहकर्मी पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज किया था। वह चाकू लेकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के पीछे दौड़ पड़ा था। हरपुर मामले में भी एक वर्ष के वेतन वृद्धि रोक दी गई थी। वहीं पिपराकोठी वाले मामले में वृहत सजा दी गई। दो वर्ष के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई थी। इस मामले में स्पष्टीकरण पूछा गया है और डीएसपी लाइन से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार आगे की करवाई की जाएगी। उल्लेखनिय है कि भोजपुर जिले क...