लखनऊ, जुलाई 15 -- आपात स्थिति में पुलिस के रिस्पांस सिस्टम को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को खास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यूपी 112 मुख्यालय में जिलों में तैनात राजपत्रित नोडल अधिकारियों को पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हेकिल) में लगे अत्याधुनिक उपकरणों के उपयोग की बारीकियां सिखाई गईं। चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें पीआरवी में लगे आई-पैड (एमडीटी), बाडी वार्न कैमरा, पीटीजेड (पीटीजेड) कैमरा और जीपीएस की लाइव मानीटरिंग व प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी गई।डीजी यूपी-112 बीके सिंह ने बताया कि हर दिन दो जोन के राजपत्रित नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से आपातकालीन स्थिति में मदद मांगे जाने की स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही की भी विस्तार से जानकारी दी गई। पारंपरिक काल के...