चंदौली, अप्रैल 25 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौनी (ऐरी) गांव के सिवान में जल जीवन मिशन की ओवरहेड टैंक के पास स्थित एक बाउंड्री के अंदर बीते गुरुवार को मिले अधजले शव की शिनाख्त शुक्रवार की सुबह हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक बिहार औरंगाबाद का रहने वाला था। मृतक के पिता ने शिनाख्त कर इसकी जानकारी दी। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है।क्षेत्र के एकौनी गांव के सिवान में बीते गुरुवार को एक बाउंड्री में अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। शव की स्थिति देखकर हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस शव को कब्जे मे...