पुलिसिया कार्रवाई पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
बेगुसराय, जुलाई 22 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के समक्ष धरने पर बैठे राहुल गांधी सहित कई कांग्रेसी नेताओं के साथ जोर जबरदस्ती करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष देखा जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार श्रवण ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लाठियां नहीं, उनके सपनों, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक आवाज पर प्रहार किया है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द शिक्षा मंत्री का ईस्तीफा नहीं आता है तो वे लोग भी आन्दोलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदर्शन ::: दिल्ली धरने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.