मुंगेर, दिसम्बर 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सौरभ कुमार ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार को एक ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अनुसंधान प्रणाली, निर्दोषों के संरक्षण और गरीब वर्ग के प्रति मानवीय पुलिसिंग को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव व अनुरोध किए हैं। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कई मामलों में अनुसंधान की त्रुटियों के कारण निर्दोष लोग प्रताड़ित होते हैं, जिससे उनका सामाजिक और पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण को अनिवार्य करने, निष्पक्ष अनुसंधान सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि दोषी को सजा मिले तथा निर्दोष को न्याय। इसके साथ ही सौरभ कुमार ने यातायात नियमों के नाम पर गरीब तबके- जैसे दोपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों- के साथ होने वाले कथित दुर...